{"_id":"69307b1e2d741c434b0e0167","slug":"married-woman-dies-due-to-beating-fir-against-husband-and-brother-in-law-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-145616-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पिटाई से विवाहिता की मौत, पति व देवर पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पिटाई से विवाहिता की मौत, पति व देवर पर एफआईआर
Wed, 03 Dec 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
भदैंया। पिटाई से घायल विवाहिता शालिनी (30) की बुधवार सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवगढ़ के नरायनपुर (धनीपुर) निवासी पिता काली सहाय पांडेय ने पति व देवर पर पिटाई कर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली देहात में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शालिनी के पिता ने बताया कि पुत्री शालिनी की शादी आठ जनवरी 2017 को कोतवाली देहात के दरखपुर खोरेपुर निवासी विकास मिश्र से की थी। विकास उनकी पुत्री शालिनी के साथ प्रतापगंज के अहिमाने बाजार में किराये के मकान में रहता था।आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति उनकी बेटी से मारपीट करता था। 29 नवंबर की रात मामूली कहासुनी पर चचेरे भाई शनि के साथ मिलकर विकास ने शालिनी की पिटाई की थी, उसके सिर में चोट लगी थी।
गंभीर रूप से घायल शालिनी को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ में उनकी पुत्री को आरोपियों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। कोतवाली देहात के प्रभारी हवलदार यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभी शव घर नहीं आया है।
विज्ञापन
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
शालिनी के दो बच्चे संस्कार (05) व सौम्या (07) माह है। मां की मौत से पुत्र संस्कार दहशत में है। पुत्री सौम्या का भी रो-रोकर बुरा हाल है।