फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Married to foreigner, registration not yet

विदेशी से की शादी, अब नहीं हो रहा रजिस्ट्रेशन

Fri, 22 Sep 2017 10:08 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 22 Sep 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
Married to foreigner, registration not yet
अफसरों को दिया शिकायती पत्र - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी महिला से शादी करने के बाद बल्दीराय के शिवम श्रीवास्तव रजिस्ट्रेशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। शिवम व उनकी विदेशी पत्नी सेलेक्ट योडर अपर जिलाधिकारी, जिलाधिकारी से लेकर यूएस एंबेसी तक चक्कर लगा चुके हैं। बावजूद इसके लगभग 10 माह बाद भी शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है।

विज्ञापन


बल्दीराय विकासखंड क्षेत्र के पारागनापुर गांव निवासी शिवम श्रीवास्तव ने 15 नवंबर 2016 को अमेरिका की सेलेक्ट योडर से शादी की थी। शिवम एवं उनकी पत्नी सेलेक्ट योडर के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के लिए अपर जिलाधिकारी कार्यालय में संपर्क करने के बाद हर बार टालमटोल किया जाता रहा। 30 मई को जिलाधिकारी से शिकायत के बाद सेलेक्ट योडर के बारे में जानकारी के लिए यूएस एंबेसी (अमेरिकी दूतावास) को पत्र भेजा गया।
विज्ञापन


जिसका जवाब भी यूएस एंबेसी ने यह कहते हुए दिया कि सेलेक्ट योडर के पास मौजूद दस्तावेजों से मिलान कर कार्रवाई की जाय। एडीएम कार्यालय से इस तरह की शादी के रजिस्ट्रेशन की नजीर पेश करने की मांग की गई। इस पर शिवम ने अपर जिलाधिकारी लखनऊ कार्यालय में हुई एक विदेशी महिला के साथ शादी के रजिस्ट्रेशन का पत्र भी दिया है। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed