फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   marriage

पति को महंगी पड़ी दूसरी शादी, केस दर्ज

Sun, 28 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
marriage
सुल्तानपुर। शादी के तीन साल बाद पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी रचाना पति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के दरियापुर की एक महिला जौनपुर शहर में बुटीक चलाती है। वर्ष 2011 से वह जौनपुर शहर में ही रह रही है। महिला के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी फहीम कुरैशी का 10 वर्षों से उसका संबंध है। फहीम उसके पास आता-जाता था। इस बीच वह लगातार उसे शादी का झांसा देता रहा। वर्ष 2018 में दबाव बनाने पर फहीम ने हिंदू धर्म अपनाकर उसके साथ लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 2019 में वह गर्भवती हो गई तो फहीम ने धोखे से खाने में कुछ दवा मिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। वर्तमान समय में वह फिर गर्भवती है।
यह जानकारी मिलने के बाद फहीम ने उसके पास आना छोड़ दिया। जब उसने आरोपी पति से साथ रहने की बात कही तो उसने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए छोड़ देने की धमकी दी। बात बिगड़ने के बाद वह करीब 15 दिन पहले पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से मिली। उसने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने फहीम व उसके पिता को बुलाकर दोनों पक्षों में सुलह करवा दिया। इसके बाद फहीम उसके साथ जौनपुर चला गया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि एक सप्ताह पहले वह जौनपुर से बिना बताए सुल्तानपुर आ गया। फहीम व उसके परिवारवाले अब उसका फोन नहीं उठा रहे हैं। फहीम ने दूसरी शादी कर ली है। उसकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रताड़ना, गर्भपात कराने, दूसरी शादी करने व धमकी देने का केस दर्ज किया है। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed