{"_id":"66392b67bfc0950603071634","slug":"marriage-broke-after-not-getting-car-and-five-tola-gold-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-113113-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कार व पांच तोला सोना न मिलने पर तोड़ दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कार व पांच तोला सोना न मिलने पर तोड़ दी शादी
Tue, 07 May 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 07 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। गोदभराई की रस्म पूरी होने के बाद मंगेतर ने कन्या पक्ष से दहेज की मांग की। आरोप है कि उसने दहेज में कार व पांच तोला सोना मांगा। मांग पूरी नहीं होने पर उसने शादी करने से मना कर दिया। दहेज देने में असमर्थ कन्या पक्ष की ओर से मंगेतर, उसके पिता व मां पर दोस्तपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कोहरा गांव निवासी संजय उपाध्याय का आरोप है कि उनकी पुत्री शिवानी की शादी बस्ती जिले के कुड़वा पट्टी कुड़हा बड़केपुर बहादुरपुर निवासी दिनेश द्विवेदी के पुत्र स्वरूपधर द्विवेदी उर्फ आकर्षक से तय हुई थी। स्वरूपधर द्विवेदी बी फार्मा करके लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में कार्य करता है। शादी तय होने के बाद गोदभराई (रिंग सेरेमनी) के लिए अवसर नहीं मिलने के कारण वर पक्ष के लोगों ने संजय के गांव में आने से असमर्थता जताई थी। इस पर अंबेडकरनगर जिले के शिवबाबा धाम में 17 अक्तूबर 2022 को संजय की पुत्री की गोदभराई का कार्यक्रम तय हुआ। रिंग सेरेमनी के समय उन्होंने लड़के को दो सूट का कपड़ा, 15 साड़ी, पांच सेट पैंट-शर्ट, एक सोने की अंगूठी व अन्य उपहार दिए थे। इसमें दो लाख रुपये नकद दिए गए। कुल मिलाकर लगभग तीन लाख रुपये संजय ने खर्च किए।
शादी तय होने के समय कोई दहेज की मांग नहीं रखी गई थी। दिसंबर 2023 में संजय ने लड़के के पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी माता का निधन हो गया है। इसलिए सालभर शादी नहीं होगी। 10 मार्च को आकर्षक व उसके पिता दिनेश और उसकी माता संजय के घर आए। उसी समय उन्होंने कहा कि शादी के समय कार व पांच तोला सोना और देना होगा। नहीं तो शादी नहीं होगी। तब से उनका परिवार सदमे में है। यह जानने के बाद उनकी पुत्री डिप्रेशन में है। संजय की तहरीर पर दोस्तपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।