{"_id":"5810e2b14f1c1b057fbc3016","slug":"markets-shining-with-electronic-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुभा रहे स्वस्तिक दीप और स्टार झालरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुभा रहे स्वस्तिक दीप और स्टार झालरें
Amarujala Bureau
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
दिवाली की खरीदारी जोरों पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश पर्व दीपावली पर लोगों ने घर-आंगन को रोशन करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मार्केट में भी दीये और झालरों की खास वैरायटी ग्राहकों को लुभा रही है। इस बार पूजन के लिए स्वस्तिक, गणेश, रंगोली, फूल दीये की आकर्षक डिजाइनों का क्रेज ज्यादा दिख रहा है।
विज्ञापन
प्रकाश पर्व दीपावली पर घर-आंगन को रोशन करना शुभ माना जाता है। दीप जलाकर ही दीपावली में लक्ष्मी-गणेश की पूजा शुरू की जाती है। दीपावली पर्व पर बाजार भी गुलजार हो जाता है। दीपों और झालरों की बहार धनतरेस के पहले से ही बाजार में दिखने लगती है। धनतरेस के दिन से लगातार दीपावली के बाद तक दीयों और झालरों को जलाया जाता है।
विज्ञापन
इस बार भी दीपों और झालरों की मार्केट में कई तरह की वैरायटी मौजूद हैं। साधारण मिट्टी के दीयों के अलावा इस बार बाजार में स्वस्तिक दीप, गणेश दीप, रंगोली दीप, फूल दीप आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध हैं। दीयों में भी कई वैराइटी हैं। दीपों के व्रिक्रेता मनोज कुमार बताते हैं कि दीयों की आकर्षक वैरायटी ग्राहकों को काफी लुभा रही हैं। घरों की शोभा बढ़ाने वाली झालरों की दुकानें भी बाजार में सजी हैं। चाइनीज झालर की प्रतिस्पर्धा में भारतीय कंपनियों ने भी अपने उत्पाद मार्केट में उतारे हैं।
विज्ञापन