{"_id":"60e719628ebc3ea012606cae","slug":"many-teachers-are-on-leave-even-after-administration-cancelled-leave-sultanpur-news-lko586031013","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी रद्द होने के बावजूद सैकड़ों शिक्षक ड्यूटी से नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी रद्द होने के बावजूद सैकड़ों शिक्षक ड्यूटी से नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। ब्लॉक प्रमुख निर्वाचन को देखते हुए शासन ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वीकृत अवकाशों को रद्द कर दिए है। साथ ही अवकाश लेने पर भी 12 जुलाई तक रोक लगा दी है। बावजूद इसके बेसिक शिक्षा विभाग के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूलों से नदारद हैं।
ब्लॉक प्रमुख निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। चुनाव प्रक्रिया तीन दिन के भीतर ही संपन्न कराई जा रही हैं। इसको देखते हुए मुख्य सचिव आरके तिवारी ने पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया है। सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश आठ से 12 जुलाई तक रद्द कर दिए गए हैं। साथ ही नए अवकाश पर भी 12 जुलाई तक रोक लगा दी गई है।
विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत करने का आदेश है। शासन का निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों पर भी लागू है, लेकिन जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सैकड़ों शिक्षक अभी भी छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
कुछ ने बाकायदा ऑनलाइन अवकाश लिया है तो कुछ आपसी सेटिंग के आधार पर विद्यालयों से नदारद हैं। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों से छुट्टी पर गए शिक्षकों का विवरण मांगा जा रहा है। बृहस्पतिवार को जयसिंहपुर में 27, कुड़वार में तीन, भदैंया में तीन समेत लगभग सभी ब्लॉकों में शिक्षक अवकाश पर रहे।
रद्द होंगे अवकाश
शासन के निर्देश पर सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। सभी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यस्थल पर तत्काल रिपोर्ट करें। निर्देश की अवहेलना करने वाले शिक्षकों कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- दीवान सिंह यादव, बीएसए।