फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Many students does joined b.ed entrance exam

पहली पाली में 656 व दूसरी में 651 ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 06 Aug 2021 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Many students does joined b.ed entrance exam
21. सुल्तानपुर में बीएड परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीएम, डीआईओएस और डिप्टी नोडल - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले के 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व कोविड गाइडलाइन के मुताबिक संपन्न कराई गई। दो पालियों में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 9300 लोगों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

पहली पाली में 656 व दूसरी में 651 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डिप्टी नोडल कोऑर्डिनेटर डॉ. राधेश्याम सिंह के साथ जीआइसी पहुंचे डीएम रवीश गुप्ता ने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन जिले के 25 केंद्रों पर कराया गया था। इसमें पंजीकृत 9300 परीक्षार्थियों को केंद्र आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह नौ बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली सामग्रियों को कोषागार से स्टैटिक मजिस्ट्रेटों ने कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों पर पहुंचाया।
सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे भी एक्टिव रखे गए थे, जिन्हें जिला मुख्यालय पर स्थित जीआईसी कैंपस में संचालित कंट्रोल रूम से जोड़ा गया था। कंट्रोल रूम में जिला बचत अधिकारी संतोष कुमार बतौर नोडल अफसर तैनात थे।
13 अधिकारियों के साथ ही पर्यवेक्षकों को सकुशल परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पहली पाली में 651 व दूसरी पाली में 656 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। कोविड गाइडलाइन के अनुपालन के लिए भी परीक्षार्थियों को जागरूक किया जा रहा था।
सुरक्षा के लिए लिहाज से परीक्षार्थियों से उनके मोबाइल भी जमा करा लिए गए थे। कोई परीक्षार्थी अपनी जगह किसी और को न बैठा सके, इसके लिए फेस बायोमीट्रिक से हाजिरी ली गई।
परीक्षार्थियों को दिए गए फेस शील्ड व मास्क
कोविड संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। शारीरिक दूरी का पालन कराए जाने के लिए एक सीट पर दो परीक्षार्थियों को बैठाया गया था।
सैनिटाइजर के साथ मास्क लगाकर ही प्रवेश करने दिया जा रहा था। केंद्रों में परीक्षार्थियों को फेस शील्ड व मास्क दिया गया। हाथ धोने के लिए साबुन व पानी की भी केंद्रों पर व्यवस्था की गई थी।
पहली पाली का आसान व दूसरी पाली का कठिन रहा पेपर
बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थी दूसरी पाली में मिले प्रश्नपत्र से परेशान दिखे। धनपतगंज निवासी परीक्षार्थी आंचल ओझा ने बताया कि प्रथम पाली का पेपर अच्छा था। दूसरी पाली का प्रश्नपत्र थोड़ा कठिन रहा।

करौंदीकलां निवासी अमित वर्मा ने दोनों पालियों में मिले प्रश्नपत्रों को ठीक बताया। शहर के चौक निवासी वैशाली गुप्ता ने बीएड प्रवेश परीक्षा में मिले प्रश्नपत्र को आसान बताया। लंभुआ के वैनी निवासी शिखा पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली का प्रश्नपत्र दूसरी पाली के प्रश्नपत्र से आसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed