{"_id":"6afca0ab53b4703f39029d54","slug":"manoj-yadav-becomes-the-in-charge-dpro-and-bholanath-becomes-the-pd-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-169563-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मनोज यादव प्रभारी डीपीआरओ व भोलानाथ बने पीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मनोज यादव प्रभारी डीपीआरओ व भोलानाथ बने पीडी
Wed, 18 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। निर्वाचन को देखते हुए चल रहे स्थानांतरण में शासन ने जिले में ही अपर जिला पंचायतराज अधिकारी पद पर कार्यरत मनोज यादव को प्रभारी डीपीआरओ बनाया है। अभी तक कार्यरत रहे जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल को बाराबंकी जिले में इसी पद पर स्थानांतरित कर दिया है। शासन ने रिक्त चल रहे ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक के पद पर भोलानाथ को नियुक्त किया है।
भोलानाथ जिले में खंड विकास अधिकारी के पद पर पूर्व में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा शासन ने खंड विकास अधिकारी के पद पर बाराबंकी में कार्यरत देवेंद्र प्रताप सिंह, सीतापुर में कार्यरत प्रीती तिवारी व बहराइच में कार्यरत विनोद यादव को जिले में नियुक्त किया है। तीनों खंड विकास अधिकारियों को मंगलवार को ब्लॉक आवंटित कर दिए गए।
सीडीओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रीती तिवारी को मोतिगरपुर, विनोद यादव को लंभुआ व देवेंद्र प्रताप सिंह को पीपीकमैचा का बीडीओ नियुक्त किया गया है। करौंदीकला के खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश यादव को कूरेभार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शासन से दूसरे जिलों के लिए स्थानांतरित चार खंड विकास अधिकारियों कूरेभार के श्रीकांत, कादीपुर के राधेश्याम, मोतिगरपुर की निशा तिवारी व लंभुआ की नीलिमा को कार्यमुक्त कर दिया गया है।