{"_id":"6893a40e56c80c15f606fa76","slug":"manjul-mayank-became-sdm-judiciary-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-138465-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मंजुल मयंक बनीं एसडीएम न्यायिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मंजुल मयंक बनीं एसडीएम न्यायिक
Thu, 07 Aug 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उपजिलाधिकारियों की तैनाती में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कई फेरबदल किए हैं। बल्दीराय की उपजिलाधिकारी मंजुल मयंक का प्रभार छीनकर उन्हें डीएम ने लंभुआ तहसील में एसडीएम न्यायिक बना दिया है। मंजुल मयंक कुछ माह पहले लंभुआ में एसडीएम का प्रभार संभाल चुकी हैं। अब उन्हें वहीं पर न्यायिक बना दिया गया।
अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार को दोबारा बल्दीराय का एसडीएम बना दिया गया है। करीब एक साल पहले प्रवीण कुमार बल्दीराय के एसडीएम पद पर काम कर चुके हैं। गामिनी सिंगला के आने पर उन्हें हटा दिया गया था।
राजस्व परिषद से स्थानांतरित होकर आए शैलेंद्र प्रताप सिंह को जयसिंहपुर तहसील का एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। जयसिंहपुर में तैनात एसडीएम न्यायिक शिव प्रसाद को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट बनाया गया है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने आदेश जारी करते हुए संबंधित को तत्काल जॉइनिंग के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने स्थानांतरण की पुष्टि की है।