फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Man was murdered to prove opposite party accused

विपक्षियों को फंसाने के लिए युवक की हत्या

Fri, 06 Aug 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Man was murdered to prove opposite party accused
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। उड़री गांव में तीन दिन पूर्व दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान हुई युवक की मौत का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भूमि विवाद में विपक्षियों को फंसाने के लिए मारपीट में मौजूद युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की गई थी।
पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद किया है। वहीं, अभियुक्तों की मदद करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को मां और बेटी को भी गिरफ्तार कर लिया।
अखंडनगर क्षेत्र के उडरी गांव निवासी भानु प्रताप गिरि का गांव के ही जय किशन गिरि से भूमि विवाद चल रहा है। गत मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट हो रही थी।
विज्ञापन

भानु प्रताप के घर रहकर ट्रैक्टर चलाने वाले प्रमोद गिरि (28) ने बीच-बचाव का प्रयास किया था। शुरू में बताया गया कि प्रमोद के सिर पर लाठी लगने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भानु प्रताप की पत्नी की तहरीर पर सुनीता गिरि, विजय गिरि, जय किशन, रोहित, शिवम, सत्यम, राजकुमार और विक्की के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार प्रमोद गिरि की मौत की जानकारी जब उसके भाई ओम प्रकाश गिरि को हुई तो उसने मामले को संदिग्ध बताते हुए भानु गिरि और उसके भाई ज्ञान प्रकाश गिरि के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी।
थानाध्यक्ष अखंडनगर कृष्ण मोहन सिंह ने पूरे मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि भानु प्रताप ने अपने विपक्षियों को फंसाने के लिए ही प्रमोद गिरि की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की थी।
जांच में इसकी पुुष्टि होने के बाद एसओ ने पुलिस टीम के साथ मलिकपुर तिराहा के पास छापा मारकर भानु प्रताप गिरि और उसके भाई ज्ञान प्रकाश गिरि को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों ने हत्या का जुर्म स्वीकार करते हुए घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को बरामद करा दिया।

एसओ के अनुसार पूछताछ में भानु ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी ने प्रमोद की हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी लाकर उसे दी थी जबकि उसकी पत्नी सरिता देवी ने घटना के वक्त घर की लाइट बंद कर दी थी। मां और बेटी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed