फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   man goes to family court for wife's affair with police personnel

फैमिली कोर्ट पहुंचा दरोगा से विवाहेतर संबंध का मामला

Thu, 08 Jul 2021 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
man goes to family court for wife's  affair with police personnel
सुल्तानपुर। दरोगा से विवाहेत्तर संबंध होने का मामला फैमिली कोर्ट पहुंच गया है। विवाहेत्तर संबंध बनाने के आरोपी दरोगा व पत्नी की हरकतों से परेशान पति ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी देकर न्याय के लिए गुहार लगाई है। फैमिली कोर्ट ने पत्नी को नोटिस जारी कर जबाव मांगा है। मामला अमेठी जिले के गौरीगंज थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन

गौरीगंज कस्बा निवासी एक युवक ने फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी की कोर्ट में पत्नी के खिलाफ तलाक की अर्जी दाखिल की है। अर्जी में युवक का कहना है कि उसका घर गौरीगंज थाने से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि गौरीगंज थाने में तैनात एक दरोगा का उसकी पत्नी से विवाहेत्तर संबंध हो गया है। इसका विरोध करने पर युवक की पत्नी अपने प्रेमी दरोगा की मदद से उसे फर्जी संगीन केस में फंसाने की धमकी देती है। प्रेमी दरोगा से मिलने के लिए बहाना बनाकर पत्नी चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी व दरोगा की हरकतों से परेशान युवक ने अमेठी जिले के एसपी, एडीजी जोन लखनऊ समेत अन्य उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र भेजकर गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंतत: परेशान पति ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी देकर न्याय दिलाने की मांग की है। कोर्ट ने पत्नी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed