{"_id":"612e56d78ebc3ec7722ab84f","slug":"man-died-after-drowning-in-canal-sultanpur-news-lko593461980","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गए युवक की नहर में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। मछली पकड़ने गए युवक की शारदा नहर में डूबने से मौत हो गई है। मंगलवार को युवक का शव नहर में पाया गया।
क्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया गांव का अनिल निषाद (28) व धनाइतपुर निवासी कपिल निषाद (25) सोमवार को मछली पकड़ने के लिए सलाहपुर गांव में शारदा नहर पर गए थे। अनिल ने नहर के पुल से मछली पकड़ने के लिए जाल को पानी में फेका, लेकिन वह पुल में फंस गया।
जाल को छुड़ाने का प्रयास कर रहा अनिल नहर में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार अरविंद कुमार, कानूनगो शीतला प्रसाद सिंह आदि मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने नहर में काफी देर तक तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
मंगलवार को अनिल का शव घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर बुढ़ाना गांव के पास नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।