फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Main culprit of gangrape of teenage girl gets 20 years imprisonment

Sultanpur News: किशोरी से गैंगरेप के मुख्य दोषी को 20 वर्ष की कैद

Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Main culprit of gangrape of teenage girl gets 20 years imprisonment
सुल्तानपुर। घर में घुसकर किशोरी के साथ गैंगरेप करने के मामले में बृहस्पतिवार को पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत के न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने मुख्य आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष की कैद व 56 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। सह आरोपी को दोषी मानते हुए 10 वर्ष की कैद व 51 हजार रुपये के जुर्माने की सजा से दंडित किया है। जुर्माने की 75 फीसदी रकम पीड़िता को मिलेगी।
विज्ञापन



अभियोजन पक्ष के शासकीय अधिवक्ता विवेक सिंह के मुताबिक 15 जुलाई 2021 की रात में मुंशीगंज थाने के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर गांव के ही आरोपियों दिलीप कनौजिया व नंदलाल कोरी ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन



पुलिस ने पीड़िता की निशक्त मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से घटना को साबित करने के लिए आठ गवाह कोर्ट में पेश किए गए। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने मुख्य दोषी दिलीप कनौजिया को 20 वर्ष की कैद व 56 हजार रुपये के जुर्माने और नंदलाल कोरी को 10 वर्ष की कैद व 51 हजार रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक वर्ष, 11 माह, 14 दिन में सुनाया फैसला
पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत में गैंगरेप का मामला 30 सितंबर 2021 को प्रस्तुत किया गया था। सरकारी वकील विवेक सिंह ने बताया कि कोर्ट ने एक वर्ष, 11 माह, 14 दिन की सुनवाई के बाद बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed