फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Main accused in Sarafa robbery scandal salary from jail

Sultanpur News: सराफा डकैती कांड का मुख्य आरोपी जेल से तलब

Tue, 24 Jun 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Main accused in Sarafa robbery scandal salary from jail
सुल्तानपुर। जिला कारागार, रायबरेली में बंद सराफा डकैती कांड के मुख्य आरोपी विपिन सिंह को वारंट-बी पर तलब करने के लिए विवेचक ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने विवेचक की मांग पर 26 जून के लिए आरोपी विपिन सिंह को जिला कारागार से तलब किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक शिवानंद यादव ने 23 जून की घटना बताते हुए बहुचर्चित डकैती कांड सराफा डकैती कांड से जुड़े आरोपीगण त्रिभुवन कोरी उर्फ लाला, पुष्पेंद्र सिंह उर्फ डब्लू, दुर्गेश प्रताप सिंह उर्फ लालजी, विवेक सिंह ,विपिन सिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दरोगा ने इन आरोपियों के खिलाफ डकैती की योजना बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस मामले में त्रिभुवन कोरी उर्फ लाला, पुष्पेंद्र सिंह उर्फ डब्लू व दुर्गेश प्रताप सिंह उर्फ लालजी को बरामद तमंचा-कारतूस के साथ बीते सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था जिन्हें अदालत ने जेल भेजने का आदेश दिया। साजिश के आरोपी विपिन सिंह को जिला कारागार रायबरेली से तलब करने के लिए विवेचक केपी वर्मा ने अर्जी दी है, जिस पर अदालत ने बृहस्पतिवार के लिए विपिन को रायबरेली जेल से तलब किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed