फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mahuaria's electricity going off for 11 hours

Sultanpur News: 11 घंटे गुल रही महुअरिया की बिजली

Sun, 07 Apr 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 07 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mahuaria's electricity going off for 11 hours
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। शहर के महुअरिया मोहल्ले की बिजली शनिवार को 11 घंटे तक गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। गर्मी के मौसम में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। रमजान का महीना चल रहा है, ऐसे में भोर के वक्त बिजली आपूर्ति बाधित होने से रोजेदारों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र के गभड़िया फीडर की बिजली आपूर्ति शुक्रवार रात करीब एक बजे अचानक ठप हो गई। काफी देर बाद भी जब बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की तो पता चला कि मौला बाबा मजार मोड़ के पास हाईटेंशन लाइन का बंच केबल शार्ट सर्किट से टूटकर गिर गया है।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की खामी दूर नहीं होने से महुअरिया मोहल्ले के करीब 50 घरों में रातभर अंधेरा छाया रहा। घंटों बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं के घरों में लगे इन्वर्टर की बैट्री डिस्चार्ज और पानी की टंकियां भी खाली हो गई। अवर अभियंता अंबरीश सिंह का कहना है कि क्षतिग्रस्त केबल को जोड़कर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विनोबापुरी में छह घंटे बंद रही आपूर्ति
सुल्तानपुर। शहर के विनोबापुरी मोहल्ले में शनिवार को छह घंटे आपूर्ति बाधित रही। मोहल्ले के एक ट्रांसफार्मर की मेन केबल बदलने के दौरान सुबह 11 से पांच बजे तक आपूर्ति ठप कर दी गई। इस बीच मोहल्ले के करीब 50 घरों के लोगाें को बिजली का संकट झेलना पड़ा। एक्सईएन पवन कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर की मेन केबल बदलने के समय आपूर्ति बाधित रही। शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed