फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Maharana Pratap remembered.

महाराणा प्रताप जयंती पर शहर में निकली शोभायात्रा

Mon, 09 May 2016 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 09 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap remembered.
वीर प्रताप को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

महाराणा प्रताप की 477वीं जयंती पर सोमवार को शहर में हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। सामाजिक संगठनों ने स्टाल लगाकर यात्रा में शामिल लोगों को मिष्ठान व शर्बत पिलाया। शहर के प्रमुख स्थानों पर यात्रा का लोगों ने स्वागत किया।

विज्ञापन


शाम को क्षत्रिय भवन सभागार में महाराणा प्रताप की जीवनी पर नाटक का मंचन किया गया।
क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, अमेठी के अनंत विक्रम सिंह, खजुरहट स्टेट के शिव सिंह की अगुवाई को सोमवार को क्षत्रिय भवन सभागार से महाराणा प्रताप की शोभायात्रा निकाली गई।  
विज्ञापन


शाम को क्षत्रिय भवन सभागार में महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री व नाटक का मंचन किया गया।  इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, पूर्व विधायक ओमप्रकाश पांडेय, सूर्यभान सिंह,  विहिप संरक्षक शुभ नरायन सिंह, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, अरविंद सिंह राजा, डॉ. सुधाकर सिंह, गांधी सिंह, डॉ. एसबी सिंह, बालचंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, डॉ. आरपी सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, गया प्रसाद सिंह, भावना सिंह  मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed