फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mahadeva Festival begins amidst Vedic chants and flower showers

Barabanki News: वैदिक मंत्रों व पुष्पवर्षा के बीच हुआ महादेवा महोत्सव का शुभारंभ

Tue, 18 Nov 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 18 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mahadeva Festival begins amidst Vedic chants and flower showers
रामनगर। तीर्थनगरी महादेवा में भगवान श्री लोधेश्वर महादेव के प्राकट्योत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक अगहनी मेले और सात दिवसीय महादेवा महोत्सव का सोमवार को भव्य शुभारंभ हो गया। दोपहर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विश्व कल्याण द्वार पर वैदिक मंत्रोच्चारण, पुष्पवर्षा और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के बीच फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इसी के साथ अब यहां सात दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद पंडित अनिल शास्त्री ने परंपरा के अनुसार जिलाधिकारी को अंगवस्त्र और नारियल भेंट किया। डीएम इसे लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने गर्भगृह में लोधेश्वर भगवान के शिवलिंग का दूध, दही, घी, गंगाजल, शहद, पुष्प, बेलपत्र, भांग, धतूरा और मिष्ठान से रुद्राभिषेक कराया। पूजा के समय शंख, घंटों और वैदिक मंत्रों की ध्वनि से पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल से भर गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

इस वर्ष यह महोत्सव ''''श्रद्धा का पर्व, संस्कृति का उत्सव'''' थीम पर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर रामनगर पीजी कॉलेज और कांती महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीगणेश और शिव परिवार की रंगोली बनाकर लोगों का मन मोह लिया। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को मालाओं और रंगीन लाइटों से सजाया गया है। गर्भगृह में विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई है। मेले में सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़-प्रबंधन के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ए. सुदन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, शरद अवस्थी, शशांक कुसमेश आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed