{"_id":"677ad2096965800f4a098b14","slug":"mahaakumbh-ke-lie-vihip-ne-ekatr-kiya-paanch-kvintal-anaaj-vhp-collected-five-quintals-of-grains-for-mahakumbh-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-125102-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: महाकुंभ के लिए विहिप ने एकत्र किया पांच क्विंटल अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: महाकुंभ के लिए विहिप ने एकत्र किया पांच क्विंटल अनाज
Mon, 06 Jan 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
महाकुंभ के लिए अनाज एकत्रित करते कार्यक्रम
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। प्रयागराज में महाकुंभ के मेले में भंडारे के लिए विश्व हिंदू परिषद कूरेभार प्रखंड के पदाधिकारियों ने अन्न संग्रह करना शुरू कर दिया है। रविवार को घर-घर जाकर पदाधिकारियों ने पांच क्विंटल अनाज एकत्र किया।
रविवार को विश्व हिंदू परिषद कूरेभार प्रखंड के अध्यक्ष शीतला प्रसाद पांडेय की अगुवाई में पदाधिकारी और कार्यकर्ता कई गांवों का भ्रमण किया। घर-घर जाकर ग्रामीणों को अवगत कराया कि प्रयागराज के महाकुंभ में भंडारा आयोजित करने के लिए सहयोग मांगा जा रहा है। ग्रामीण अपनी क्षमता के अनुसार अन्न और रुपये भंडारा के लिए दान कर रहे हैं। बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ में माघ मेले के भंडारे के लिए 10 क्विंटल एक लाख रुपये एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया है।
लक्ष्य के मुताबिक, अभी तक पांच क्विंटल अनाज इकट्ठा कर लिया गया है। आम जनमानस के सहयोग से 12,000 रुपये भी मिल गए हैं। अभियान लगातार 15 दिनों से चल रहा है। इस मौके पर मंत्री चंद्र प्रकाश तिवारी, धर्म प्रसार प्रमुख नरेंद्र कुमार मिश्र, सहमंत्री कमलेश तिवारी, उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, रामलाल पाल, हरि गोविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।