फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   lost the life but won election

जिंदगी की जंग हारे, चुनाव जीते

Mon, 03 May 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
lost the life but won election
सुल्तानपुर। जिंदगी की जंग हार चुके चार प्रत्याशियों ने पंचायत चुनाव में विजय हासिल की है। अब इन तीनों सीटों पर फिर से चुनाव कराया जाएगा। नतीजों की घोषणा के बाद परिवारों में खुशी के साथ गम का भी माहौल है।
विज्ञापन

कुड़वार ग्राम पंचायत से राजकुमार यादव ने अपनी मां प्रेमा देवी को ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ाया था। मतगणना के तीन दिन पहले ही उनका निधन हो गया। सोमवार को हुए नतीजों की घोषणा में प्रेमा देवी प्रधान चुनी गई हैं।
विज्ञापन

दोस्तपुर विकासखंड क्षेत्र के मुरैनी ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान के प्रत्याशी सुनील यादव की मतदान के दिन ही कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। सोमवार को घोषित परिणाम उनके पक्ष में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड धनपतगंज के ग्राम पंचायत कनेहटी में प्रधान पद के चुुनाव में अकरम खान ने अपनी पत्नी रुबीना परवीन मैदान में उतारा था। मतदान के बाद उनकी पत्नी रुबीना की अचानक मौत हो गई।
सोमवार को घोषित नतीजे में रुबीना परवीन को जीत मिली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकीम खान को करीब 200 से भी ज्यादा अंतर से पराजित किया है। इसी विकास खंड के ब्राहिमपुर ग्राम पंचायत में जयशंकर सिंह की भी मतगणना के पहले मौत हो गई।

चुनाव के बाद व गणना के पहले चार प्रत्याशियों की मौत की वजह से उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिल सका। नतीजा घोषित होने के पहले चार की मौत से अब चारों सीटों पर दोबारा चुनाव की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed