{"_id":"5e00fa4f8ebc3e87963936ff","slug":"loss-of-four-lakh-including-cash-of-one-lakh-due-to-fire-sultanpur-news-lko499331615","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से एक लाख रुपये की नकदी समेत चार लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से एक लाख रुपये की नकदी समेत चार लाख का नुकसान
विज्ञापन
अमेठी। चौक बाजार में सोमवार की शाम पूजा के दीये से एक घर में आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से फायर कर्मियों ने आग पर काबूू पाया। आग से एक लाख रुपये की नकदी और तीन लाख रुपये कीमत के सामान जलकर राख हो गए।
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार निवासी विश्वनाथ गुप्ता के घर पर सोमवार की देर शाम पूजा के बाद रखे दीये से संदिग्ध दशा में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को देते हुए आग बुझाने की कोशिश की।
सूचना के बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित विश्वनाथ गुप्ता के अनुसार बेटी की शादी की तैयारी में पूरा परिवार जुटा था। घर में एक लाख रुपये की नकदी व जेवरात के साथ ही चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।