फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lord Rama was born, devotees were filled with joy

Sultanpur News: जन्मे प्रभु राम, भक्तों में छाया उल्लास

Sat, 28 Mar 2026 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama was born, devotees were filled with joy
चांदा के कोइरीपुर में श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा।  - फोटो : चांदा के कोइरीपुर में श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा।
सुल्तानपुर। रामनवमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को जिले भर में भव्य उत्सव आयोजित किए गए। मंदिरों में भजन-कीर्तन, आरती और झांकियों के माध्यम से प्रभु श्रीराम की महिमा का उत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के नेतृत्व में सीताकुंड धाम पर जन्मोत्सव आयोजित हुआ। दोपहर 12:00 बजे प्रभु श्रीराम की आरती हुई और श्रद्धालुओं ने भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी की सुमधुर पंक्तियों व जयकारों से पूरे धाम को गुंजायमान कर दिया। जिलाध्यक्ष डॉ. कुंवर दिनकर सिंह ने कहा कि राम केवल भगवान नहीं बल्कि भारत की चेतना, आत्मा और शाश्वत आदर्श हैं। इस मौके पर मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, मिथिलेश पांडेय, अन्नपूर्णा शर्मा, राधा मौर्या, अजय प्रताप सिंह, दीपू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कूड़धाम मेले में उमड़ी भीड़, बढ़ी रौनक
धम्मौर। रामनवमी पर कूड़धाम मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बच्चों और महिलाओं की खरीदारी ने रौनक बढ़ाई, सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा गया। बच्चों ने जलेबी, पकौड़ी व खिलौनों की जमकर खरीदारी की। वहीं महिलाओं की भीड़ सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर देखने को मिली। इस मौके पर कूड़धाम मंदिर के प्रबंधक आनंद चैतन्य महाराज, धम्मौर थानाध्यक्ष रजत पांडेय, उपनिरीक्षक हरिकेश बहादुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम नवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा
मोतिगरपुर। चैत्र रामनवमी पर श्रीराम-जानकी मंदिर दियरा से समाजसेवी अंकुश शुक्ल के संयोजन में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक भी देखने को मिली। शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। दियरा बाजार पहुंचने पर इरफान खान ने अपने साथियों के साथ शोभायात्रा का स्वागत कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मिश्र, अली इदरीशी आदि मौजूद रहे।
कोइरीपुर में निकली शोभायात्रा

चांदा। नगर पंचायत कोइरीपुर में श्रीराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर बाद हनुमान मंदिर से घोड़ा-बग्घी पर सवार भगवान श्रीराम के बाल रूप की मूर्ति स्थापित कर की गई। जगह-जगह स्थानीय लोगों की ओर से नाश्ता व जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर मुख्य पुजारी पंडित राम टहल महाराज, पन्नालाल मौर्य, विजय प्रकाश शुक्ल, पूर्व चेयरमैन सुधीर साहू आदि मौजूद रहे।
निकली झांकी, श्रद्धालुओं में उत्साह
विंदेश्वरीगंज। चैत्र रामनवमी पर बल्दीराय कस्बे में भगवान श्रीराम की झांकी निकाली गई। झांकी कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए चकटेरी स्थित शिव मंदिर पहुंची। वहां पूजन-अर्चन के बाद झांकी पुनः राम जानकी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने झांकी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर नरेंद्र अग्रहरि, अभिषेक, अशोक अग्रहरि, समरजीत, शुभम, निशांत, विनय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बलवंता मंदिर में 108 कन्याओं का हुआ पूजन
सुल्तानपुर। शहर के मुरारीदास गली स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर (बलवंता मंदिर) के निर्माण के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को धार्मिक आयोजन हुआ। मंदिर समिति की ओर से बलवंता मंदिर परिसर में 108 कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल रहा और जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रकाश, योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष राम मनोहर लोहिया, विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री चंदन, सोहनलाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed