फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lord Indra worshipped for Rain

बारिश के लिए इंद्रदेव की पूजा

Tue, 25 Aug 2015 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 25 Aug 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन

धनपतगंज (सुल्तानपुर)। बरसात नहीं होने से परेशान क्षेत्र के हरना-हरौरा गांव की महिलाओं ने मंगलवार को भगवान इंद्रदेव की पूजा-अर्चना की। इंद्रदेव को खुश करने के लिए गांव की एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने सामूहिक रूप से हवन-पूजन कर बच्चों को प्रसाद वितरित किया।

विज्ञापन


क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मानसूनी बरसात नहीं होने से किसानों की सैकडों बीघा धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। मंगलवार को क्षेत्र के हरना-हरौरा गांव की बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंत्रोच्चार के साथ अपनी आहुतियां भगवान इंद्रदेव को अर्पित कीं।
विज्ञापन


सामूहिक रूप से हवन-पूजन करने के बाद महिलाओं ने सूर्यदेव के माध्यम से इंद्रदेव का जलाभिषेक भी किया। पूजन-अर्चन करने के बाद महिलाओं ने इंद्रदेव से बारिश होने की कामना की। देर शाम हनुमान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें आसपास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था समिति के राकेश, दीपू पंडित, राना, कुद्दू, दुबरी पंडित, दिनेश, पप्पू तिवारी के नेतृत्व में की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed