{"_id":"6727d3b378db8c23fa0940f4","slug":"lord-chitragupta-jayanti-celebrated-with-kalam-davat-worship-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-121745-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कलम दवात पूजन के साथ मनाई भगवान चित्रगुप्त जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कलम दवात पूजन के साथ मनाई भगवान चित्रगुप्त जयंती
Mon, 04 Nov 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
भगवान चित्रगुप्त जयंती पर हवन पूजन करते लोग।
सुल्तानपुर। यम द्वितीया पर रविवार को गोमती नदी के पावन तट के किनारे शहर के सीताकुंड धाम पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर में कायस्थ समाज की ओर से कलम दवात पूजन के साथ चित्रगुप्त भगवान की जयंती मनाई गई। बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।
मंदिर संस्थापक बाबा गोपालदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। चित्रांश बंधुओं ने सामूहिक रूप से हवन पूजन किया। मुख्य यजमान के रूप में जतिन सिन्हा और उनकी पत्नी अंकिता सिन्हा शामिल हुईं। कलम दवात का पूजन कर चित्रगुप्त भगवान की महाआरती की। इसके बाद कायस्थ समाज के बच्चों ने शानदार प्रस्तु़ति दी। कार्यक्रम में जीतेंद्र श्रीवास्तव ने मंदिर से जुड़ी भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा एडवोकेट सुधांशु श्रीवास्तव के सानिध्य में संदीप कुमार श्रीवास्तव ने सभी के सामने प्रस्तुत किया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, अंकुरण फाउंडेशन के अभिषेक सिंह, आदित्य अग्रहरि, वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव, समाजसेवी सरदार बलदेव सिंह, आलोक कनोडिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में चित्रगुप्त धाम के वरिष्ठ सदस्य शशि सिन्हा ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
हवन पूजन व निबंध प्रतियोगिता हुई
सुल्तानपुर। चित्रांश महासभा की ओर से रविवार को शहर के विवेकनगर स्थित बैकुंठ धाम मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में सामूहिक हवन पूजन किया गया।
इस दौरान समाज के विकलांग बंधु व वॉच ट्रांस महासभा की ओर से निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में सीमा श्रीवास्तव व वसंत श्रीवास्तव को प्रथम स्थान मिलने पर शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, जगदीश श्रीवास्तव, दुष्यंत श्रीवास्तव, हरिप्रसाद श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, धीरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद