{"_id":"660efdfb8087a732ec0d5c64","slug":"loose-electric-wires-could-not-be-tightened-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-111918-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कस न पाए बिजली के ढीले तार, फसल बचाने के लिए कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कस न पाए बिजली के ढीले तार, फसल बचाने के लिए कटौती
Fri, 05 Apr 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
करौंदीकला क्षेत्र में गेहूं के खेत के ऊपर से गुजरे विद्युत तार। -संवाद
सुल्तानपुर। बीते दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तारों की शार्टसर्किट से कई बीघे गेहूं की फसल राख हो गई थी। किसानों के ऐसे नुकसान को बचाने के लिए बिजली विभाग ने एहतियात के तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती शुरू कर दी है। तेज हवा को देखते हुए कहीं तीन, कहीं चार तो कहीं पांच घंटे बिजली काटी जा रही है। बृहस्पतिवार को मोतिगरपुर, करौंदीकलां, भदैंया, कुड़वार, धम्मौर, बल्दीराय समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों में दिन की आपूर्ति बाधित रही।
करौंदीकलां के मेवपुर बरचौली में अज्ञात कारण और धनपतगंज के महमंदीपुर गांव में बुधवार को शॉर्टसर्किट से 30 बिस्वा गेहूं की फसल राख हो गई थी। इसके अलावा भदैंया के पखरौली गांव में मंगलवार दोपहर खेतों के ऊपर से गुजरे तार तेज हवा के झोंके से आपस में टकरा गए। इससे चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी से गेहूं की खेत में आग लग गई। इससे लगभग 15 बिस्वा फसल जल गई थी।
किसानों की गेंहू की अधिकांश फसलें लगभग पक चुकी हैं। तेज धूप के बीच पछुआ हवा चलने से स्पार्किंग या शार्टसर्किट की वजह से आग लगने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए बिजली विभाग की तरफ से अघोषित कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को 4.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही दक्षिणी-पछुआ हवा को देखते हुए ग्रामीण अंचल के कई उपकेंद्रों की दिन की आपूर्ति ठप रही। मोतिगरपुर के विद्युत उपकेंद्र दियरा के पांचों फीडरों की आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह 11:20 से शाम 5:30 बजे तक ठप रही।
जेई अनिल यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे आपूर्ति का निर्देश विभाग की ओर से जारी किया गया है। दिन में कटौती के चलते पूरी रात आपूर्ति की जा रही है। वहीं मोतिगरपुर कस्बे में दोस्तपुर रोड पर लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमता वृद्धि की गई।
धम्मौर विद्युत उपकेंद्र में बृहस्पतिवार को तेज हवा के कारण आपूर्ति छह घंटे तक बंद रही। जेई सहाबुद्दीन ने बताया कि गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। हवा चलने से शार्टसर्किट का खतरा रहता है। फसलों को नुकसान होने से बचाने के लिए दिन में सप्लाई बाधित की जा रही है।
कुड़वार बिजली उपकेंद्र के सरकौड़ा फीडर की आपूर्ति दोपहर एक से शाम पांच बजे तक ठप रही। जेई अवधेश मौर्य ने बताया कि किसानों के हित को देखते हुए चार-पांच घंटे की कटौती की जा रही है।
दोस्तपुर क्षेत्र में किसानों की फसलों का नुकसान शार्टसर्किट से न हो, इसके लिए सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक बिजली की कटौती की जा रही है। जेई प्रवीण सिंह ने बताया कि दिन में तेज गर्म हवा की वजह से यह रोस्टर तय किया गया है।
भदैंया उपकेंद्र पर दिनभर बिजली की कटौती हो रही है। हवा के झोंके आते ही बिजली कट जाती है। वहीं लोलेपुर उपकेंद्र पर हवा चलने से दोपहर को आग लगने के खतरे के चलते बिजली कटौती की गई। हवा न चलने पर आपूर्ति बहाल कर दी जाती है। एसडीओ कुमार विकल्प ने बताया कि बिजली आपूर्ति लगातार की जा रही है। फाॅल्ट व तेज हवा होने से बिजली कटौती की जाती है।
चार दशक पुराने जर्जर संसाधनों से हो रही आपूर्ति
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में खेतों के ऊपर से गुजरे झूलते बिजली के तार किसानों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। कहीं खंभे झुके हैं तो कहीं एंगल। तार इतने ढीले हैं कि कब आपस में टकरा जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता है। क्षेत्र का विद्युतीकरण चार दशक पहले हुआ था। खंभे, इंसुलेटर, एंगल, तार, सेफ्टी जाल व स्टेड राड जर्जर हो चुके हैं। आज भी इन्हीं जर्जर संसाधनों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। आए दिन जगह-जगह जर्जर हो चुके तार कट कर गिर रहे हैं।
सरस्वती नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता दीनदयाल यादव ने बताया कि जर्जर हो चुके उपकरणों को बदलने के लिए एस्टीमेट भेजा जा चुका है। गेहूं की फसल की कटाई हो जाने के बाद खराब व जर्जर हो चुके तार आदि उपकरणों को बदलने का काम शुरू हो जाएगा। हवा चलने से शॉर्टसर्किट होने का खतरा रहता है। इसके चलते दिन में कटौती की जा रही है।
अनुरक्षण कार्य के चलते छह घंटे बाधित रही आपूर्ति
कूरेभार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के गलिबहा उपकेंद्र और धनपतगंज उपकेंद्र से की जाने वाली बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार को छह घंटे बाधित रही। इस दौरान ट्री-कटिंग एवं अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक सप्लाई बंद रही। एसडीओ सुजीत चौधरी ने बताया कि उपकेंद्र के तीन जंफर बदल दिए गए हैं। पहला केएनआईटी और टेढ़ुई के पास ट्री-कटिंग का कार्य किया गया। कूरेभार की सप्लाई दोपहर 3.15 बजे बहाल की गई।
बिजली कटौती का नहीं कोई निर्देश : एसई
अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि तहसील और नगर पंचायत क्षेत्रों में ढाई घंटे की बिजली कटौती का निर्देश है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में कटौती का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। तेज हवा के चलने से शॉर्टसर्किट का खतरा बना रहता है। इसलिए एहतियात के तौर पर संबंधित उपकेंद्र से कटौती की जा रही है ताकि किसानों की फसलों का नुकसान न होने पाए।