फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Long wait for Aadhaar

Sultanpur News: आधार के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार

Thu, 12 Sep 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Long wait for Aadhaar
प्रधान डाकघर में आधार के लिए लगी लाइन। -संवाद
सुल्तानपुर। जिले में आधार बनवाने वाले लोगों की दुश्वारियां खत्म नहीं हो रही हैं। बैंक में सीमित आधार बन रहे हैं। वहीं डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की अधिक भीड़ लग रही है। ऐसे में आवेदकों को एक-दो दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले के डाकघरों व बैंकों में आधार नामांकन व संशोधन की व्यवस्था की गई है। प्रधान डाकघर समेत करीब 15 उप डाकघरों में आधार नामांकन केंद्र बनाया गया है जबकि 20 बैंक शाखाओं में भी आधार नामांकन केंद्र हैं।
विज्ञापन


बैंक शाखाओं में एक दिन में टोकन सिस्टम से अधिकतम 50 लोगों के ही आधार नामांकन व संशोधन का कार्य हो पा रहा है जबकि डाकघर में इसकी संख्या 100 के करीब है। प्रधान डाकघर में दो आधार नामांकन केंद्र हैं। यहां पर सर्वाधिक 150-200 के करीब आधार नामांकन व संशोधन का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद भी आवेदकों की भीड़ अधिक होने से कई लोगों को एक-दो दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाम तक नहीं आया नंबर
मुझे अपना आधार अपडेट करवाना है। सुबह से लाइन लगवा दी गई है। शाम होने वाली है। अभी तक नंबर नहीं आया है।
-प्रेम प्रकाश, कस्बा



दूसरे दिन भी लगानी पड़ी लाइन
हमें अपनी बेटी और भतीजे का राशन कार्ड अपडेट करवाना है। आज दूसरा दिन है। फार्म जमा करने के बाद अभी तक नंबर नहीं आया है।
- रवीकांत तिवारी, पिकौरा धम्मौर



काफी मशक्कत के बाद जमा हुआ फार्म
मैं कल ही फार्म ले गया था। आज काफी मशक्कत के बाद फार्म जमा कर दिया हूं। मुुझे अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि अपडेट करवानी है।
- तैय्यब अली, पीढ़ी



दो दिन से झेल रहे परेशानी
आपूर्ति विभाग की केवाईसी को लेकर मुझे अपनी पत्नी व बच्चे का नया आधार बनवाना है। मैं दो दिन से परेशान हूं, आज मेरा नंबर आया है।
-सुधीर मिश्र, मिश्रौली, गोसाईंगंज



डाकघरों में बढ़ा दबाव
बैंकों की लापरवाही से डाकघरों में आधार बनवाने का दबाव बढ़ गया है। अधिक से अधिक संख्या में आधार नामांकन व संशोधन का कार्य हो रहा है।
-हिमांशु तिवारी, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed