फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   lockdown till 31 july

आज से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा सुल्तानपुर शहर

Fri, 24 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
lockdown till 31 july
सुल्तानपुर। शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए शहर क्षेत्र फिर सप्ताह भर के लॉकडाउन की चपेट में आ गया है। डीएम ने शहर में दो नए हॉट स्पॉट जोन घोषित करते हुए शहर में सप्ताह भर के सख्त लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। शनिवार की सुबह से शुक्रवार तक के लॉकडाउन में सिर्फ पुलिस, स्वास्थ्य, आपूर्ति सेवा ही बहाल रहेगी। लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। लोगों को घरों में रहने व जरूरी सेवाओं के लिए आवश्यक फोन नंबरों पर संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या सौ के करीब पहुंचने पर प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है। मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी देखते हुए जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने शहर पास स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी, बघराजपुर को हॉट स्पॉट जोन घोषित कर दिया है। इसके पहले पल्टन बाजार क्षेत्र हॉट स्पॉट घोषित किया जा चुका है। दो और हॉट स्पॉट बनने से शहर में इसकी संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही डीएम ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सप्ताह भर के सख्त लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। आदेश के मुताबिक, शहर के लॉकडाउन में हॉट स्पॉट जैसी सख्ती रहेगी। घोषणा करते हुए डीएम ने इंसीडेंट कमांडर/उप जिलाधिकारी सदर को हॉट स्पॉट क्षेत्र में आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के लिए सीमाओं पर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया है। सीमाओं पर पुलिस व राजस्व कर्मियों की तैनाती के साथ ही नगरीय क्षेत्र में प्रमुख जगहों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही हॉट स्पॉट क्षेत्र में मेडिकल टीम को घर-घर सर्वे करके पूरी रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इन क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन, संदिग्धों के स्वास्थ्य की जांच करने का भी निर्देश दिया गया है। आवाजाही पर पाबंदी लगाने के साथ घर-घर आवश्यक सामाग्रियों की आपूर्ति के लिए एसडीएम सदर को पास जारी करने की जिम्मेदारी दी गई है। डीएम ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगर क्षेत्र में जरूरी सेवाओं व किसी प्रकार की समस्या पर कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क करके मदद ली जा सकती है।
पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों की होगी तलाश
स्वास्थ्य विभाग को पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों की तलाश करके उन्हें आइसोलेट कराने या फिर फैसिलिटी सेंटर में भेजने का निर्देश दिया गया है। साथ ही समुचित इलाज व देखरेख के व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया अनाउंस
डीएम ने तीनों हॉट स्पॉट जोन के बाहर की परिधि को बफर जोन घोषित कर दिया है। हॉटस्पॉट व बफर जोन में भी सभी बाजार व अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार की शाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने टीम के साथ शहर में गश्त करके लॉकडाउन का अनाउंस भी किया। उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
कंट्रोल रूम नंबर
05362-240203
05362-220189
05362-220654
लॉकडाउन का करें पूरा अनुपालन : डीएम
डीएम सी. इंदुमती ने लोगों से अपील की है कि वे लॉकडाउन का पूरा अनुपालन करें। किसी को कोई दिक्कत नहीं होने पाएगी। प्रशासन लोगों के साथ है। लॉकडाउन के अनुपालन से ही कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

उल्लंघन पर भेजेंगे जेल : एसपी
एसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि लॉकडाउन को लेकर शहर में 12 प्वाइंट बनाए गए हैं। शहर कोतवाल को 90 पुलिस कर्मी और मुहैया कराए गए हैं। सभी प्वाइंट पर पुलिस की 24 घंटे की ड्यूटी रहेगी। अनावश्यक घूमने वालों पर मुकदमा दर्ज कर जुर्माना किया जाएगा। साथ ही ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed