फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   lockdown

सड़क से लेकर गलियों तक पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 25 Jul 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
lockdown
सुल्तानपुर। शहर में किए गए सप्ताह भर के लॉकडाउन के पहले दिन पूरी बंदी रही। दुकान, प्रतिष्ठान से लेकर कई कार्यालय तक बंद रहे। सड़क से लेकर मोहल्लों की गलियों तक सन्नाटा पसरा रहा। आदेश का अनुपालन कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गश्त करते रहे। शहर के बाहर सीमाओं व नगर के प्वॉइंट क्षेत्र में पुलिस व राजस्व कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने लॉकडाउन का निरीक्षण करने के साथ ही लोगों को चेतावनी भी दी। सिर्फ मेडिकल सेवाओं के लिए ही लोगों को आवाजाही की छूट मिल सकी। तीनों हॉट स्पॉट में और सख्ती रही। हालांकि पहले दिन घर-घर आवश्यक सामानों की आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी रही।
विज्ञापन

शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम सी. इंदुमती ने 25 से लेकर 31 जुलाई तक नगर क्षेत्र में लॉकडाउन की घोषणा की है। आदेश जारी करते हुए डीएम ने लॉकडाउन में हॉट स्पॉट जैसी सख्ती का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार रात तक अनाउंस करने के बाद शनिवार सुबह से लॉकडाउन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में शहरी क्षेत्र की पूरी दुकानें, बाजार, प्रतिष्ठान व कुछ सरकारी कार्यालय बंद रहे। शहर में प्रवेश पर सख्ती कर दी गई। शहर के बाहर सीमाओं पर बनाए गए बैरियर पर पुलिस तैनात रही। इसके साथ ही शहर में बनाए गए प्वॉइंट पर भी पुलिस व राजस्व कर्मी तैनात रहे। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने दिनभर गश्त करके लॉकडाउन के अनुपालन का जायजा लिया।
एसडीएम सदर रामजी लाल के साथ सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ल भी पुलिस के साथ निकले। अधिकारियों ने गश्त के दौरान लोगों को चेतावनी भी दी। डीएम सी. इंदुमती व एसपी शिवहरी मीणा ने शहर का जायजा लिया। डीएम ने लोगों को कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए घरों में रहने की हिदायत दी है। कहा कि लॉकडाउन के अनुपालन से ही संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
रोगियों व जांच कराने वालों को मिली छूट
लॉकडाउन के अनुपालन के दौरान सिर्फ मेडिकल सेवाओं के लिए ही छूट मिल सकी। शहर की सीमा से लेकर नगर क्षेत्र के अंदर तक मेडिकल जांच व इलाज कराने जा रहे लोगों को ही आवाजाही की अनुमति दी गई। इस बीच लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व/नोडल उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी कराई गई है। कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

जल्द सुधार का आश्वासन
लॉकडाउन में डीएम ने आवश्यक सामानों की आपूर्ति घर-घर कराने का निर्देश दिया है। तीनों हॉट स्पॉट जोन समेत पूरे शहरी क्षेत्र में पर्याप्त पास नहीं जारी होने से पहले दिन सामानों की आपूर्ति व्यवस्था चरमराई रही। अधिकारियों ने इसमें जल्द सुधार की बात कही है। शहर में मेडिकल स्टोर खुले रहने से लोगों को दवाओं की खरीद में राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed