{"_id":"59b958e24f1c1b8f688b45b6","slug":"loan-waiver-certificate-distributed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी का प्रमाणपत्र पाकर खिल उठे किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जमाफी का प्रमाणपत्र पाकर खिल उठे किसानों के चेहरे
Amarujala Bureau
Updated Wed, 13 Sep 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज में हुआ कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी कृषि ऋण मोचन योजना का प्रमाणपत्र किसानों में वितरित करने के लिए बुधवार को शहर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा तथा जगदीशपुर विधायक व राज्य मंत्री सुरेश पासी ने मंच से 50 किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किया। यह वे किसान थे जिन्हें एक लाख रुपये की कर्ज माफी का लाभ मिला है।
विज्ञापन
जिस समय मंच से प्रभारी मंत्री प्रमाणपत्र बांट रहे थे उसी बीच सेक्टर प्रभारियों ने पंडाल में ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम के तहत पहले चरण में जिले की विभिन्न बैंकों की शाखाओं से लघु एवं सीमांत किसानों द्वारा 31 मार्च 2016 के पूर्व लिए गए फसली ऋण में से 31 मार्च 2017 तक बकाया एक लाख रुपये की धनराशि वाले चिह्नित 15,298 में 5000 हजारों किसानों को ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन
प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जातिवाद व तुष्टीकरण की राजनीति के बजाय सबका साथ सबका विकास के पथ पर कार्य कर रही है। राज्यमंत्री सुरेश पासी ने किसान फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को विधायक अमेठी गरिमा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय व डीएम योगेश कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एसपी पूनम, सीडीओ अपूर्वा दुबे, एडीएम ईश्वर चंद्र, एएसपी बीसी दुबे, राजेश अग्रहरि, एमपी सिंह, गोविंद सिंह, काशी प्रसाद तिवारी, चौधरी नफीस अहमद, चंदमौलि सिंह, उमाशंकर तिवारी व भवानी दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन