फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   light

छह माह से ट्रांसफार्मर में तार जुड़ने का इंतजार कर रहे ग्रामीण

Thu, 18 Jun 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
light
सुल्तानपुर। सौभाग्य योजना के तहत गांव में विद्युतीकरण का कार्य करा रही कंपनी की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। कंपनी की लापरवाही के कारण गांव में लगे नए ट्रांसफार्मर में तार जोड़कर विद्युत कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मामला धनपतगंज ब्लॉक के केवटली गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के तहत केवटली गांव के दक्षिण गांव में करीब छह माह पहले कंपनी ने नया ट्रांसफार्मर लगाया था। कंपनी की लापरवाही से इस नए ट्रांसफार्मर में करीब छह माह बीत जाने के बाद भी अभी तक तार जोड़कर विद्युत कनेक्शन नहीं दिया गया है। इससे ट्रांसफार्मर शोपीस बना हुआ है। भीषण गर्मी में लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव निवासी रिटायर्ड फौजी शिव कुमार दुबे, शिक्षक सूर्य प्रकाश दुबे, महेश गिरि, राधेश्याम दुबे समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से ट्रांसफार्मर में तार जोड़वाकर विद्युत आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कुड़वार विद्युत उपकेंद्र के जेई रंजीत रावत ने बताया कि इस बारे में कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से बात की जाएगी। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर में तार जोड़वाकर विद्युत आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed