{"_id":"6ac7e6fca26bebdc5d0f5cdd","slug":"lekhpals-left-the-administrative-mobile-group-and-stopped-online-work-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-166802-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लेखपालों ने छोड़ा मोबाइल का प्रशासनिक ग्रुप, बंद किया ऑनलाइन काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लेखपालों ने छोड़ा मोबाइल का प्रशासनिक ग्रुप, बंद किया ऑनलाइन काम
Fri, 09 Oct 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मांगों के समर्थन में आंदोलनरत लेखपाल संघ ने बृहस्पतिवार से मूल हलके सहित अतिरिक्त गांवों का भी ऑनलाइन कार्य बंद कर दिया। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों का मोबाइल वॉट्सएप ग्रुप छोड़ दिया। मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
संघ के आंदोलन का जायजा लेने दोपहर को सदर तहसील में प्रदेश लेखपाल संघ प्रांतीय कार्यकारिणी महामंत्री राहुल पटेल पहुंचे। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के साथ आंदोलन के संबंध में तहसील सभागार में बैठक करके अगली रणनीति पर चर्चा की। बताया कि अभी तक शासन की ओर से लेखपाल संघ के आंदोलन पर चर्चा के लिए बुलावा नहीं आया है। आगे की रणनीति के बारे में जानकारी संघ की इकाइयों को दी जाएगी। इसके पहले उनके पहुंचने पर संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला, जिला मंत्री रिंकू पाल, तहसील सदर अध्यक्ष सुनील सिंह, तहसील मंत्री सर्वेंद्र पटेल सहित अन्य ने स्वागत किया।