{"_id":"edeb300ac7f06c70984526b04554d5f9","slug":"lekhpal-result-not-declared-due-to-network-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आया लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आया लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व लेखपाल की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अभी नहीं घोषित हो सका है। परीक्षा आयोजक कंपनी टीसीएस से रिजल्ट मिलने के बाद उसे वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए दुरुस्त किया जा रहा है। बुधवार को नतीजा घोषित होने की उम्मीद है। इधर, रिजल्ट घोषित नहीं होने से अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ गई है। अभ्यर्थी नतीजे जानने के लिए कलेक्ट्रट समेत साइबर कैफे का चक्कर लगा रहे हैं।
राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजक कंपनी टीसीएस ने सोमवार को लखनऊ में जिले के राजस्व विभाग को रिजल्ट उपलब्ध करा दिया था। लखनऊ से रिजल्ट मिलने के बाद उसे वेबसाइट पर डालने के लिए प्रशासन उसका ब्यौरा दुरुस्त कराने में जुटा है। प्रशासन रिजल्ट में अनुक्रमांक के साथ अभ्यर्थियों का नाम आदि भी जोड़ रहा है ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो।
सुबह से कलेक्ट्रेट में रिजल्ट अपलोड करने के लिए ब्यौरा दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी का अनुमोदन मिलने के बाद बुधवार को रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है। इधर, लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं होने से अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ गई है। अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट व साइबर कैफे के चक्कर लगा रहे हैं। जिल में करीब 24 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
जल्द घोषित होगा रिजल्ट
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट मिल गया है। जल्द ही रिजल्ट वेबसाइट पर घोषित करा दिया जाएगा।