{"_id":"67929335df8f7fa42a0c072c","slug":"lazy-executive-agencies-should-speed-up-their-work-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-126140-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सुस्त कार्यदायी संस्थाएं काम में तेजी लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सुस्त कार्यदायी संस्थाएं काम में तेजी लाएं
Fri, 24 Jan 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 50 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली कई बड़ी परियोजनाओं के कार्यों में सुस्ती मिली है। बुधवार देर शाम समीक्षा के बाद जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने यूपीपीसीएल, सिडको, सीएलडीएफ, राजकीय निर्माण निगम के अधिशाषी अभियंताओं को अपने कार्य में सुधार करते हुए तेजी लाने का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैश बोर्ड के जरिए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने यूपी नेडा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, पर्यटन, जल जीवन मिशन, सेतु निर्माण, लोक निर्माण विभाग आदि के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बड़ी परियोजनाओं के कार्यों को समय से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को पहुंचाने का निर्देश दिया।
आईजीआरएस की समीक्षा में मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी, ऑनलाइन, भारत सरकार पीजी पोर्टल समेत सभी संदर्भों की समीक्षा की। डीएम ने शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों का निस्तारण मौके से करने व उसकी फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया। निस्तारण के समय संतुष्ट व असंतुष्ट फीडबैक लेने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ अंकुर कौशिक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व एस सुधाकरन समेत अन्य मौजूद रहे।