{"_id":"699c9977c7390368680cbdf6","slug":"lakhs-of-rupees-stolen-from-a-locked-house-childrens-piggy-banks-also-stolen-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-150889-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बंद घर में लाखों की चोरी, बच्चों के गुल्लक भी उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बंद घर में लाखों की चोरी, बच्चों के गुल्लक भी उठा ले गए चोर
विज्ञापन
हयातनगर में घटनास्थल की जांच करती फोरेंसिक टीम।
- फोटो : जहांगीराबाद में सजा खाटू श्याम का दरबार।
गोसाईगंज। लखनऊ-बलिया राजमार्ग किनारे स्थित हयातनगर में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर में रखा बच्चों के गुल्लक तक उठा ले गए। सोमवार को चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
हयातनगर निवासी तौकीर अहमद का घर हाईवे के किनारे स्थित है। तौकीर दुबई में नौकरी करते हैं। घर में पत्नी राशिदा बेगम दो बेटियों के साथ रहती हैं। राशिदा के मुताबिक वह शनिवार को दोनों बेटियों के साथ इलाज कराने के लिए जौनपुर के शाहगंज गई थीं। वहां पर वह अपनी पुत्रियों के साथ एक रिश्तेदार के घर पर रुक गईं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब वह घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
उन्होंने बताया कि चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर करीब 45 हजार रुपये, एक सोने का हार, चार कान के झाले, चार अंगूठियां व सोने की चेन सहित करीब 20 लाख का सामान चोरी कर लिया। यही नहीं घर में रखे दो गुल्लक भी चोर उठा ले गए। तीसरा गुल्लक तोड़कर चोरों ने उसमें रखी रकम निकाल ली। पीड़िता ने गांव के ही दो संदिग्धों पर शक जताते हुए नामजद तहरीर दी है। गोसाईगंज थाने के अपराध निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।