फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kutcha house collapsed in the night, three injured including mother and daughter

Sultanpur News: रात में गिरा कच्चा घर, दबकर मां-बेटी समेत तीन घायल

Tue, 07 May 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 07 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapsed in the night, three injured including mother and daughter
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के मसूरन गांव में रविवार की रात कच्चा घर अचानक ढह गया। इससे मलबे में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर में इलाज कराया गया। वहीं, घटना में हजारों रुपये का सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन



अखंडनगर थाना क्षेत्र के मसूरन गांव के रहने वाले नईम बेकरी का सामान फेरी लगाकर बेचते हैं। रोजाना की तरह रविवार की रात भी नईम की पत्नी सरवरी बानो (45), बड़ा पुत्र सलमान (15) व पुत्री सानिया (14) घर में सो रहे थे। आधी रात को पुराना घर अचानक भरभरा कर गिर गया। इससे दीवार के मलबे में दबकर सरवरी, उनका पुत्र सलमान व पुत्री सानिया घायल हो गई।
विज्ञापन



चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि नईम का घर काफी जर्जर था। अब उसका परिवार बेघर हो गया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी एसडीएम कादीपुर व राजस्व कर्मियों को दी। जानकारी देने के बाद भी कोई राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed