{"_id":"644037d39bba1eff6a03d9a4","slug":"knowledge-is-not-possible-without-guru-sdm-sultanpur-news-c-13-1-192070-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु के बिना संभव नहीं ज्ञान : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु के बिना संभव नहीं ज्ञान : एसडीएम
Thu, 20 Apr 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है। वह पूरी उम्र लोगों को सिखाता रहता है। ये बातें बुधवार को बीआरसी जयसिंहपुर में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में उप जिलाधिकारी संजीव कुमार यादव ने कहीं।
एसडीएम ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है। गुरु ही सच्चा पथ प्रदर्शक व मार्गदर्शक होता है। सेवानिवृत्त शिक्षकों रामजी मिश्र, शशिकिरन श्रीवास्तव, रीता सिंह, ममता रानी गुप्ता व सुरेंद्र को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद बहादुर सिंह ने शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डॉ. जय प्रकाश वर्मा, अजित सिंह, अमित दीक्षित, राम मगन वर्मा व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।