{"_id":"6ae24842b0bf0fbb9400f3a8","slug":"durga-puja-festival-concludes-with-the-immersion-of-160-idols-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168222-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 160 प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 160 प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न
Thu, 29 Oct 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव बुधवार देर शाम गोमती नदी के सीताकुंड घाट पर करीब 160 देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। सोमवार शाम शुरू हुई विसर्जन शोभायात्रा के करीब 28 घंटे बाद मंगलवार रात 11 बजे बड़ी दुर्गा प्रतिमा घाट पर पहुंची। इसके बाद पूजन-अर्चन कर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बुधवार देर शाम तक अन्य प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चलता रहा।
शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से निकलीं देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा में श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते आगे बढ़े। रास्ते भर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। सीताकुंड घाट पहुंचने पर पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमाओं को गोमती नदी में विसर्जित किया गया। बड़ी दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के बाद अन्य प्रतिमाओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा।
केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के महामंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार दोपहर तक 139 प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था। देर शाम तक इनकी संख्या करीब 160 पहुंच गई। इसके साथ ही जिले का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विसर्जन स्थल पर डीआईजी सोमेन बर्मा, डीएम इंद्रजीत सिंह, एसपी विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह, सीओ नगर राघवेंद्र सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज समेत दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।