फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   kisan samman nidhi

4834 आयकर दाताओं ने लिया किसान सम्मान निधि का लाभ

Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
kisan samman nidhi
सुल्तानपुर। राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को गच्चा दे 4834 आयकर दाताओं ने किसान सम्मान निधि का लाभ उठा लिया है। यही नहीं करीब साढ़े 31 सौ पेंशनरों व अपात्रों ने भी किसान सम्मान निधि का फायदा ले लिया है। अपात्रों का नाम लाभ उठाने की जानकारी प्रकाश में आते ही प्रशासन व कृषि विभाग सख्त हो गया है। कृषि विभाग ने ऐसे लाभार्थियों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों की ओर से फर्जी तरीके से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम व निशुल्क राशन का लाभ उठाए जाने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी बड़ी संख्या में अपात्रों के लाभ लेने का बोलबाला पाया गया है। शासन स्तर पर पैनकार्ड से आयकर रिटर्न भरने वालों की सूची आधार कार्ड व बैंक डिटेल के मिलान से इसका खुलासा हुआ है। खुलासे में जिले में 4,834 आयकर दाता भी किसान सम्मान निधि का लाभ लेते पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में करीब 3148 पेंशनरों व अपात्रों की ओर से भी किसान सम्मान निधि का लाभ लिए जाने की बात प्रकाश में आई है। ये लोग अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर गरीब किसान बन गए हैं और योजना का लाभ उठा रहे हैं। मामले का खुलासा होने पर शासन के निर्देश पर कृषि विभाग ने योजना का लाभ ले रहे आयकरदाताओं, पेंशनर व अन्य अपात्रों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही छानबीन में जुटा है। कृषि विभाग अभी तक योजना का लाभ लेने वाले अपात्रों से धनराशि वसूली की तैयारी में जुटा है। खुलासे से कृषि विभाग में खलबली मची है। कृषि विभाग ने अभी तक 54,874 का सत्यापन करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed