{"_id":"6a72396ba3bc28a9150b6cf6","slug":"kins-anger-erupts-over-the-deaths-of-two-female-friends-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-162074-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो सहेलियों की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो सहेलियों की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा
Wed, 05 Aug 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज। लखनऊ-बलिया हाईवे पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो सहेलियों की जान चली गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव टांटिया नगर गांव पहुंचे। शवों को देखते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने आरोपी कार चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने सड़क दुर्घटना में मिलने वाली आर्थिक सहायता भी मांगी।
गांव तक जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़ंजा निर्माण की मांग उठाई गई। इन मांगों पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। करीब दो घंटे तक प्रशासन और परिजनों के बीच मान-मनौव्वल चलता रहा।
उप जिलाधिकारी सदर गरिमा सोनकिया, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह और गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंड देव मिश्र मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नियमानुसार आर्थिक सहायता और विधिक कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
टांटिया नगर निवासी पार्वती और मानकी सोमवार को सैफुल्लागंज स्थित शिव मंदिर गई थीं। वहां जलाभिषेक करने के बाद वे पैदल घर लौट रही थीं। मौलागंज के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दोनों सहेलियों की मौत हो गई थी।