{"_id":"6ab2d50467003aefba03cec5","slug":"khalilabad-mlas-suv-overturns-he-survives-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-165592-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खलीलाबाद के विधायक की एसयूवी पलटी, बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खलीलाबाद के विधायक की एसयूवी पलटी, बचे
Wed, 23 Sep 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खालिसपुर दुर्गा के पास सोमवार की रात एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान पीछे से जा रही एसयूवी भी कार से टकराकर पलट गई।
एसयूवी में खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी मौजूद थे। कार चालक को मामूली चोट लगी। एसयूवी में सवार विधायक अंकुर राज तिवारी व अन्य लोग भी बच गए। वह दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हो गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि विधायक लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह गोरईं के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक रेलिंग से टकरा गया। उसे हल्की चोट लगी। (संवाद)