फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Khaki guard at every nook and corner, ADG tested security arrangements

Sultanpur News: चप्पे-चप्पे पर खाकी का पहरा, एडीजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 19 Oct 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 19 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Khaki guard at every nook and corner, ADG tested security arrangements
विसर्जन यात्रा का निरीक्ष्रण करते पुलिस प्रशासनिक अफसर
सुल्तानपुर। जिले में विसर्जन शोभा यात्रा के साथ ही जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट रही। चप्पे-चप्पे पर खाकी का पहरा दिखा। एडीजी लखनऊ जोन एसबी शिरडकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने दोपहर 12.30 बजे पहुंचे।
विज्ञापन


आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार 16 अक्तूबर से यहां डटे हैं। शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ विसर्जन शोभा यात्रा निकली और और कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अपर पुलिस महानिदेशक एसबी शिरडकर व आईजी प्रवीण कुमार सबसे पहले डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना व एसपी सोमेन बर्मा के साथ सबसे पहले विसर्जन स्थल सीताकुंड पहुंचे। करीब आधे घंटे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद उन्होंने शोभायात्रा का रूट देखा। पैदल ही शहर के चौक, घंटाघर, मेडिकल चौराहा, बस स्टेशन का भ्रमण किया और एसपी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था परखी। अपरान्ह करीब चार बजे वापस लखनऊ के लिए रवाना हुए। आईजी प्रवीण कुमार भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं और पैदल भ्रमण कर रहे हैं। जुमे की नमाज को देखते हुए चौक स्थित जामा मस्जिद व बीबिया मस्जिद के साथ साथ पलटन बाजार स्थित हबीबीया मस्जिद आदि मस्जिदों पर उप निरीक्षक व सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि विसर्जन शोभा यात्रा को देखते हुए पीएसी, एनडीआरएफ के साथ ही लगभग 1250 सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अराजकतत्वों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed