फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kanwariyas set off for Deoghar amidst chants

Sultanpur News: ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ देवघर को चले कांवड़िये

Wed, 05 Aug 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas set off for Deoghar amidst chants
पारा बाजार में कांवड़ियों का स्वागत करतीं समाजसेवी मनीषा पांडेय। स्रोत-सोशल मीडिया
वलीपुर। पारा बाजार से मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए कांवड़ यात्रा उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुई। सुबह से हो रही तेज बारिश भी शिवभक्तों के जोश को कम नहीं कर सकी।
विज्ञापन

भगवा वस्त्र धारण किए 50 से अधिक कांवड़िये हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच यात्रा पर निकले। रवाना होने से पहले इसौली रोड, बल्दीराय रोड और मंगल बाजार स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। समाजसेवी मनीषा पांडेय सहित अन्य लोगों ने स्वागत करते हुए कांवड़ियों के जत्थे को विदा किया। यात्रा वलीपुर स्थित सिद्धपीठ बाबा जंगलीनाथ महादेव धाम में दर्शन-पूजन के बाद देवघर के लिए आगे बढ़ी। डीजे पर शिवभक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी प्रभात सिंह, क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

--
जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम रवाना
विंदेश्वरीगंज। सावन माह में मंगलवार को इसौली गांव से बड़ी संख्या में कांवड़ियों का जत्था गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले रामलीला मैदान में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बीडीसी राधेश्याम अग्रहरि ने कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं, जबकि रूपेश ने गमछे वितरित किए। सोनू सोनकर और रमेश ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की। कांवड़िये मुसाफिरखाना से ट्रेन से सुल्तानगंज पहुंचेंगे और वहां से गंगाजल लेकर पैदल देवघर जाकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed