{"_id":"d33fbb7d3d2d28232f9381c00e0c5b1f","slug":"joint-director-reached-sultanpur-for-enquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच को पहुंचे संयुक्त निदेश्ाक परिवार कल्याण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच को पहुंचे संयुक्त निदेश्ाक परिवार कल्याण
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं की नसबंदी के बाद उन्हें फर्श पर लिटाए जाने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन के आदेश पर संयुक्त निदेशक परिवार कल्याण बुधवार शाम जांच को सीएचसी पहुंचे। संयुक्त निदेशक ने अस्पताल में भर्ती कई महिलाओं के साथ ही चिकित्सकों से इस संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आनंद ओझा मंगलवार को सीएचसी जगदीशपुर महिलाओं की नसबंदी करने के लिए पहुंचे थे। दोपहर से लेकर देर शाम तक दो शिफ्ट में सीएमओ ने कुल 63 ऑपरेशन कर डाले जबकि अस्पताल में 30 बेड ही थे। बेड भर जाने के बाद महिलाओं को फर्श पर लिटा दिया गया था। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में नसबंदी के बाद महिलाओं को फर्श पर लिटाया शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
इसे शासन ने गंभीरता से लिया। बुधवार को शासन के आदेश पर संयुक्त निदेशक डॉ. वीएस तोमर स्वास्थ्य महानिदेशालय परिवार कल्याण जांच को पहुंच गए। संयुक्त निदेशक ने सीएचसी जगदीशपुर के चिकित्सकों, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कई महिलाओं के साथ ही अन्य स्टाफ से घटना के बाबत पूछताछ की। करीब दो घंटे तक चली जांच के बाद संयुक्त निदेशक वापस लखनऊ लौट गए। संयुक्त निदेशक ने बताया कि वे मामले की रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।
विज्ञापन