फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jhoola now has become a thing of past.

यादों में सिमटते जा रहे सावन के झूले

Mon, 01 Aug 2016 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 01 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Jhoola now has become a thing of past.
अखरती है झूलों की कमी - फोटो : अमर उजाला

सावन को लगे 15 दिन बीतने को हैं। गांवों में झूलों पर पैंगे मारने के साथ ही ‘झूला पड़ा कदंब की डाल...’ जैसे गीत अब सिर्फ यादों में सिमटकर रह गए हैं। झूलों के लिए शहर में पेड़ की कमी प्रमुख वजह बनी है। गांव-गिरांव में आपसी वैमनस्य के चलते लोगों ने सावन में भी झूले से दूरी बना ली है। झूले की परंपरा लुप्त होने के पीछे सबसे प्रमुख वजह मनोरंजन के भरपूर साधन भी हैं। अब ग्रामीण इलाकों में लोग अपने घरों के पास पेड़ों पर बच्चों के लिए छोटा झूला डालते हैं।

विज्ञापन



वर्षा ऋतु में सावन की खूबियां अब किताबों तक ही सीमित रह गई हैं। प्रकृति के साथ जीने की परंपरा थमती जा रही है। सावन में एक माह तक शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में झूला झूलने का दौर भी अब समाप्त हो गया है। आधुनिकता की इस भागदौड़ में प्रकृति के संग झूला झूलने की बात अब कहीं नहीं दिखाई पड़ती है। ग्रामीण क्षेत्र की युवतियां व महिलाएं भी सावन के झूलों का आनंद नहीं उठा पाती हैं।
विज्ञापन


दो दशक पहले झूलों और मेंहदी के बिना सावन की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। वर्तमान में सावन के झूले नजर ही नहीं आते हैं। बुद्धिजीवी इसका मुख्य कारण जनसंख्या में वृद्धि के साथ ही वृक्षों की अंधाधुंध कटान को मानते हैं। शहर व कस्बे के लोग अब घर की छत पर या फिर आंगन में ही रेडीमेड फ्रेम वाले झूले पर झूलकर मन को संतुष्ट कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed