{"_id":"5ee2550c8ebc3e42fb10a0b7","slug":"janwarinath-dham-sultanpur-news-lko5255174134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से नए नियमों के साथ खुलेगा बाबा जनवारी नाथ धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से नए नियमों के साथ खुलेगा बाबा जनवारी नाथ धाम
विज्ञापन
7. लंभुआ में जनवारीनाथ धाम पर कपड़ों से बांधे गए घंटे।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। जिले के धार्मिक स्थल बाबा जनवारी नाथ धाम में नए नियम के तहत दर्शन-पूजन की तैयारी कर ली गई है। प्रबंधन की बैठक में शनिवार से नई व्यवस्था लागू की जाएगी। कोरोना महामारी के चलते मंदिर में लगे घंटे बजाने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही धाम में लोटे से जलाभिषेक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
लॉकडाउन के पहले प्रत्येक सोमवार से शनिवार के बीच बाबा जनवारी नाथ धाम परिसर में भक्तों की भारी भीड़ लगती थी। लॉकडाउन में ढील के दौरान सोमवार से मंदिरों के कपाट भी खुल रहे हैं। मंदिरों का संचालन शुरू होने के बाद इस बार शनिवार को धाम पर भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसको लेकर बाबा जनवारी धाम सेवा संस्थान के बैनर तले बैठक हुई।
इसमें मंदिर के पुजारी कौशल दास जी महाराज, राम श्रृंगार गिरी, राजगिरि जी महराज भी मौजूद रहे। प्रबंधन की बैठक में यह तय किया गया कि संक्रमण से बचाव के लिए अब धाम के लोटों का उपयोग श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे। साथ ही मंदिर के घंटे को बजाने के लिए भी मना कर दिया गया है। घंटों को ढक दिया गया है। बैठक में विवेक बरनवाल, प्रमोद मिश्र, रमाशंकर मिश्र, कृष्णपाल सिंह, रणवीर सिंह, रामकेश सिंह, डॉ. राम सागर गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, हरेंद्र मिश्र, रिंकू, करिया आदि मौजूद रहे।