फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Janamashtmi Celebration

जन्माष्टमी पर झांकियों की धूम

Sun, 06 Sep 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 06 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। शनिवार रात 12 बजे  भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने पर श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शहर में कई जगह झांकियां निकाली गईं। कृष्ण भक्तों ने उपवास रख अपने और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन



शहर के पुलिस लाइंस स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बगल भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। अधिकतर स्थानों पर मिट्टी की मूर्तियों की स्थापना कर भगवान श्रीकृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।  विनोबापुरी मोहल्ले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की रात 12 बजे जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी तरह शहर के नैनादेवी मंदिर, चौक हनुमागढ़ी, शाहगंज पुलिस चौकी, डाकखाना चौराहा, अमहट स्थित जिला कारागार आदि स्थानों पर भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही।
विज्ञापन


कुड़वार विकास क्षेत्र के राजापुर बाजार, मुराई टोला समेत कई बाजारों व गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी निकाली गई।  रात 12 बजते ही गोले-तमाशे छूटने लगे और महिलाओं ने मंगल गीत गाकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाई। इसके बाद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। दोस्तपुर कस्बे के बभनइया पूरब, बभनइया पश्चिम छावनी, कोइराना नई बाजार, पंडा टोला आदि जगहों पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।  कादीपुर, लंभुआ, जयसिंहपुर तहसीलों के अलावा कई ब्लॉक क्षेत्रों में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed