{"_id":"67c0aa0f21974901db0c7105","slug":"jam-on-prayagraj-ayodhya-road-for-six-hours-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-127968-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर लगा छह घंटे तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर लगा छह घंटे तक जाम
Thu, 27 Feb 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
कूरेेभार कस्बे में लगी वाहनों की कतारें।
कूरेभार (सुल्तानपुर)। प्रयागराज कुंभ से महाशिवरात्रि पर स्नान कर लौटने वाले श्रद्धालुुओं की भीड़ बढ़ी है। स्थानीय कस्बा क्षेत्र में प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले वाहनों को बृहस्पतिवार सुुबह करीब आठ बजे पुलिस ने रोक दिया। जिससे कूरेभार कस्बे से मुजेश चौराहे तक जाम लग गया।
जाम में फंसकर मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र् समेत अन्य कई राज्यों के श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर दो बजे के बाद पुलिस ने वाहनों को आगे जाने दिया। करीब छह घंटे तक जाम लगने से लोगों को काफी समस्या हुई। वाहनों की भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने प्रयागराज से आने वाले कई वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से हलियापुर की ओर रवाना कर दिया। (संवाद)