{"_id":"67bf61c448d498f3d209b734","slug":"jam-on-prayagraj-ayodhya-highway-devotees-upset-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-127891-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लगा जाम, श्रद्धालु हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लगा जाम, श्रद्धालु हुए परेशान
Thu, 27 Feb 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर गुप्तारगंज कस्बे में जाम में फंसे वाहन।
संवाद न्यूज एजेंसी कूरेभार (सुल्तानपुर)। महाकुंभ मेले और महाशिवरात्रि को लेकर बुधवार को प्रयागराज-अयोध्या हाईवे दिन भर जाम से जूझता रहा। कूरेभार और गुप्तारगंज में सुबह तीन घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे। इसकी वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। एक-एक घंटे तक वाहनों को छोड़े जाने से देर शाम तक जाम का दौर जारी रहा।
महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालुओं का रेला प्रयागराज से अयोध्या की ओर कूच करने व सहालग की भीड़ से श्रद्धालुओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। पुलिस रूट को डायवर्ट करके किसी तरह स्थिति को संभालती रही। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार सुबह छह बजे से ही हाईवे पर वाहनों की भागमभाग और बढ़ गई। सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने हाईवे स्थित गुप्तारगंज बाजार के पास अयोध्या जाने वाले वाहनों को रोक दिया। इससे गुप्तारगंज बाजार से सुल्तानपुर जाने वाले रास्ते पर वाहनों की करीब दो किमी तक कतार लग गई। 11 बजे तक गुप्तारगंज बाजार से खेड़ी डोडापुर गांव तक करीब दो किमी लंबा जाम लगा रहा।
जाम में सहालग में शामिल होने वाले भी रहे परेशान : करीब तीन घंटे तक गुुजरात, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड समेत अन्य राज्यों के श्रद्धालुु जाम में फंसे रहे। सहालग का सीजन होने से शादी-विवाह में शामिल होने वाले भी परेशान हुए। दोपहर 12 बजे पुलिस ने वाहनों को आगे के लिए रवाना किया। इसके बाद श्रद्धालुओं व राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पुलिस बीच-बीच में गुप्तारगंज, टाटियानगर में वाहनों को रोकती रही। एक-एक घंटे बाद वाहनों को छोड़े जाने से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं के कुछ वाहनों को पुलिस ने डायवर्ट भी कर दिया।