{"_id":"66ff05f3fcf89246770e04e9","slug":"jackal-attacked-cow-and-calf-villagers-killed-them-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-120180-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सियार ने गाय-बछिया पर किया हमला, ग्रामीणों ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सियार ने गाय-बछिया पर किया हमला, ग्रामीणों ने मार डाला
Fri, 04 Oct 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के खालिसपुर गोपालपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम एक सियार ने दो कुत्ते, एक गाय व बछिया पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने सियार की घेराबंदी कर पीट-पीटकर मार डाला।
थाना क्षेत्र के खालिसपुर गोपालपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे खेतों के बीच से निकले सियार ने एक कुत्ते पर हमला कर घायल कर दिया। सियार ने एक और कुत्ते पर हमला बोल दिया। ग्रामीण राम शब्द ने शोर मचाते हुए किसी तरह दोनों कुत्तों की जान बचाई। सियार पड़ोसी मुंशी खरवार की बछिया पर हमला बोल दिया। पशुपालक ने किसी तरह बछिया को बचाया, तब तक सियार ने गाय पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने सियार को घेरकर उसे पीट-पीटकर मार डाला।
ग्रामीणों ने सूचना पशु चिकित्सक व वन विभाग के साथ ही पुलिस को भी दी। पशु चिकित्सा डॉ. योगेश पांडेय ने बताया सियार के काटे जाने की सूचना मिली है। 24 घंटे के भीतर वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सियार नहीं, कुत्ते को मारा है। वन विभाग की टीम ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
वन कर्मियों ने गांव पहुंच की पड़ताल
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरमलपुर गांव में मंगलवार को सियार ने हमला करके दो महिला समेत एक अधेड़ को घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने सियार को पीट-पीटकर मार डाला था। घटना के 48 घंटे बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। बृहस्पतिवार को वन दरोगा कृष्णकांत टीम के साथ बिरमलपुर गांव पहुंचे। वन दरोगा ने ग्रामीणों से पूछताछ की। संवाद