फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   It is mandatory to remain quarantine until the sampling report comes negative: DM

सैंपलिंग रिपोर्ट निगेटिव आने तक क्वारंटीन रहना अनिवार्य : डीएम

Wed, 17 Jun 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to remain quarantine until the sampling report comes negative: DM
सुल्तानपुर। सैंपलिंग रिपोर्ट निगेटिव आने तक क्वारंटीन सेंटर में रहना अनिवार्य होगा। कोई अगर सेंटर पर किसी तरह की अव्यवस्था पैदा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये बातें जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने कहीं।
विज्ञापन

वे बुधवार को केएनआईटी फरीदीपुर के फैसिलिटी क्वारंटीन सेंटर के निरीक्षण के दौरान क्वारंटीन लोगों और ड्यूटी पर कार्यरत लोगों को संबोधित कर रही थीं। डीएम ने लोगों से खान-पान, साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल टीम आप लोगों की सैंपलिंग कर रही है। सैंपलिंग की रिपोर्ट निगेटिव आने तक सभी को यहां क्वारंटीन रहना होगा। स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए मास्क का उपयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा मेडिकल टीम की ओर से बताए गए सुरक्षा उपायों का अनुपालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन रहने के दौरान खान-पान, रहन-सहन का समुचित प्रबंध किया गया है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी व तहसीलदार जयसिंहपुर को निर्देशित किया कि इस सेंटर पर रह रहे लोगों को समय-समय से भोजन का प्रबंध व सफाई की व्यवस्था होनी चाहिये।
उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि आवासित व्यक्तियों के कमरा खाली करने पर सैनिटाइज करने के बाद ही अन्य व्यक्तियों को कमरे में रोका जाय। उन्होंने क्वारंटीन सेंटर पर तैनात पुलिस निरीक्षक को भी निर्देशित किया कि इस सेंटर पर पुलिस की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

कोई भी अव्यवस्था फैलाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर राम अवतार, तहसीलदार जयसिंहपुर शैलेंद्र चैधरी, पुलिस सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सहित केएनआईटी परिसर के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed