फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Irregularity found in PM rozgar srajan scheme.

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में मिली अनियमितता

Fri, 12 Mar 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Irregularity found in PM rozgar srajan scheme.
सुल्तानपुर। जिला उद्योग केंद्र से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में सीडीओ ने बड़ा घालमेल पकड़ा है।
विज्ञापन

योजना के वितरित किए गए ऋण का आधार, पात्रता व लगे उद्यमों के ब्योरे की जानकारी कार्यालय में नहीं पाई गई है। करीब तीन साल का ब्योरा नहीं मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को जांच के निर्देश दिया है।
जिला उद्योग केंद्र का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विभाग से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आए आवेदन व बैंकों से वितरित कराए गए ऋण के बारे में जानकारी चाही।
विज्ञापन

कार्यालय के कर्मचारी अरुण मिश्र की ओर से जानकारी दी गई कि चालू वित्तीय वर्ष विभिन्न बैंकों को 199 आवेदन पत्र भेजे गए थे। इसमें स्वीकृत 37 आवेदनों के सापेक्ष 27 आवेदन पत्रों पर ऋण बैंकों से दिलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय सहायक की ओर से कुल आए आवेदन पत्रों, पात्रता का निर्धारण समेत अन्य जानकारी नहीं दी जा सकी। उद्योग केंद्र की ओर से जिला टास्क फोर्स समिति की न तो बैठक कराई गई और न ही बैठक में आवेदन पत्रों को रखा गया।
सीडीओ की छानबीन में पता चला कि अप्रैल वर्ष 2017 से मार्च 2018 तक 41 आवेदन पत्रों पर उद्योग केंद्र की ओर से विभिन्न उद्यमों के लिए ऋण वितरित कराए गए हैं। ऋण लेने वालों ने क्या उद्यम स्थापित किया और कहां किया, इसका ब्योरा सत्यापन रिपोर्ट में नहीं पाया गया।
उद्यम स्थापना व ऋण वितरण में घालमेल मिलने पर सीडीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। नाराज सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी को पूरी योजना का जांच करने का निर्देश दिया है।

निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी ने कर्मचारियों की उपस्थिति व साफ-सफाई का भी जायजा लिया। अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है। सीडीओ के निरीक्षण से विभाग में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed